Home / Uncategorized / जे एन सी यू के कृषि संकाय में फेयरवेल समारोह का आयोजन

जे एन सी यू के कृषि संकाय में फेयरवेल समारोह का आयोजन

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण और कुलसचिव एस. एल. पाल के मार्गदर्शन में कृषि संकाय के छात्रों के लिए आयोजित फेयरवेल समारोह हर्षोल्लास, उत्साह और भावुक पलों के बीच गरिमामय वातावरण में मनाया गया। निदेशक शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा, कुलानुशासक डॉ. प्रियंका सिंह तथा डीएसडब्ल्यू डॉ. अजय कुमार चौबे द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जीवन में अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
समारोह में जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर्स के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। गीत, नृत्य, कविता, हास्य-व्यंग्य और मनोरंजक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। सीनियर छात्रों ने भी विश्वविद्यालय में बिताए अपने अनुभवों और यादगार पलों को साझा करते हुए भावुक क्षणों को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम के दौरान आपसी स्नेह, अपनापन और सम्मान का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला। समारोह में कृषि संकाय के समस्त शिक्षकों — डॉ. लाल विजय सिंह, डॉ. अमर सिंह गौर, डॉ. उपेन्द्र मौर्य, डॉ. अमरतन गौतम, डॉ. निहारिका यदुवंशी, डॉ. प्रदीप कुमार यादव, डॉ. आदित्य शर्मा, डॉ. अंजली भारद्वाज, इंजीनियर कुलदीप कुमार एवं सुश्री रूबी विश्वास की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया। शिक्षकों ने छात्रों को शिक्षा, संस्कार, कर्तव्यनिष्ठा और सतत प्रयास के महत्व को समझाते हुए जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सीनियर छात्रों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। विदाई के इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावुक मन से शुभकामनाएं दीं। यह फेयरवेल समारोह कृषि संकाय परिवार के लिए लंबे समय तक यादगार और प्रेरणादायी बना, इस अवसर पर डॉ छबिलाल, डॉ विनीत कुमार सिंह, डॉ रंजना मल्ल, डॉ गौतम कुमार गुप्ता सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *