Home / Uncategorized / सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव संग वार्षिकोत्सव शिल्पी बनी स्टूडेंट ऑफ द ईयर

सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव संग वार्षिकोत्सव शिल्पी बनी स्टूडेंट ऑफ द ईयर

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुधैला के प्रांगण में ऐतिहासिक उत्सव का नजारा दिखा। प्राथमिक विद्यालय दुधैला कला एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुधैला के संयुक्त तत्वावधान में ‘प्रवेशोत्सव, वार्षिकोत्सव एवं आदर्श विद्यार्थी सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव गंगवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों की बदलती तस्वीर और शिक्षकों के समर्पण की भूरी-भूरी प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान शिवजी सिंह और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कक्षा पांच में शिवम वर्मा प्रथम, श्रेया पांडेय द्वितीय व अंतिमा  कुमारी स्थान पर रही। वहीं, प्राथमिक में स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब अंकित पांडेय तथा करिश्मा को मिला। कक्षा 6 में क्रमशः साक्षी, बालाजी व बिशुनदेव, कक्षा सात में शिवा, सुलेखा तथा विश्वनाथ व अमित, कक्षा 8 में शिल्पी, पायल व नंदिनी को प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार मिला। वहीं, जूनियर में स्टूडेंट ऑफ द ईयर तथा मॉनिटर ऑफ द ईयर का खिताब कक्षा 8वीं की छात्रा शिल्पी यादव को मिला। इस अवसर पर एआरपी बृज बिहारी सिंह व संतराज सिंह, ब्लॉक मंत्री संतोष सिंह, श्याम नारायण ठाकुर, त्रिवेणी सिंह, विजय सिंह, धनंजय सिंह, शशि भूषण मिश्रा, उषा मैम, राकेश पाण्डेय के अलावा न्याय पंचायत के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। संचालन निलेश पाण्डेय ने किया। वहीं, विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदर्श सिंह ने सभी आगंतुकों, अभिभावकों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में प्रतिस्पर्धा और सीखने की ललक बढ़ती है। धन्यवाद ज्ञापन सहायक अध्यापक धीरज कुमार सिंह व शंत्रुजय ने किया।कक्षा 8 की छात्रा शिल्पी यादव की प्रतिभा आकर्षण का केंद्र रहीं। उन्होंने न केवल अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि उन्हें उनके बहुमुखी प्रदर्शन के लिए ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ और ‘मॉनिटर ऑफ द ईयर’ के लिए विशेष सम्मान से नवाजा गया। वहीं, प्राथमिक वर्ग में अंकित पाण्डेय को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर (बॉयज) और करिश्मा को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर (गर्ल्स)’ चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *