Home / Uncategorized / गंगौली के योगेंद्र ठाकुर का घोड़ा बक्सर एक्सप्रेस प्रथम स्थान प्राप्त कर शील्ड पर किया कब्जा

गंगौली के योगेंद्र ठाकुर का घोड़ा बक्सर एक्सप्रेस प्रथम स्थान प्राप्त कर शील्ड पर किया कब्जा

श्री योगी बाबा चेतक प्रतियोगिता

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। जनपद के विकास खंड बेलहरी क्षेत्र के बबुआपुर सोनवानी गांव स्थित योगी बाबा के मैदान पर सोमवार को हर साल की इस साल भी श्री योगी बाबा घुड़दौड़ (चेतक) प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ बिहार राज्य के प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया। दौड़ प्रतियोगिता में कुल दो दर्जन से अधिक प्रतियोगी चेतक ने प्रतिभाग किया। इस चेतक प्रतियोगिता में बिहार बक्सर के गंगौली निवासी योगेंद्र ठाकुर का घोड़ा अपने राउंड में प्रथम आकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल राउंड में बक्सर एक्सप्रेस के नाम से मशहूर योगेंद्र ठाकुर का घोड़ा जो शुरू से बढ़त बनाई उसे बरकरार रखते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर शील्ड पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में वही द्वितीय स्थान छोटू मुखिया (केशवपुर, बिहार) और तृतीय स्थान परशुराम पहलवान (छिब्बी, बलिया) को मिला।
दौड़ प्रतियोगिता के अवसर पर एडवोकेट सुनील पांडेय, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अजय पांडेय, पूर्व प्रमुख विनोद उपाध्याय, प्रधान छितेश्वर तिवारी, कैप्टन लखन यादव, जमुना दास जी, अशोक यादव, छोटू ठाकुर, वैभव सिंह, सिंकू पांडेय, प्रभात उपाध्याय, पूर्व प्रधानाध्यापक विपिन बिहारी तिवारी, रत्नेश तिवारी, परमिश कुशवाहा, अनिल सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति और क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।निर्णायक मंडल में अनुभवी घुड़सवार संचिता सिंह और काशीनाथ राय शामिल रहे। प्रतियोगिता के दौरान आयोजक के अध्यक्ष रजिंद्र उर्फ बम पांडेय ने प्रतिभागियों समेत क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। सुरक्षा को लेकर बसुधरपाह चौकी इंचार्ज अजय सिंह अपने हमराहियों के साथ मुस्तैद दिखे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *