Home / Uncategorized / ऋतु रंग के माध्यम से ऋतु के चार रंग के साथ ही जीवन के चार रंग को भी समझने का प्रयास… दिलीप सिंह

ऋतु रंग के माध्यम से ऋतु के चार रंग के साथ ही जीवन के चार रंग को भी समझने का प्रयास… दिलीप सिंह

पुर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

 

वाराणसी दुर्गाकुंड मार्ग कबीरनगर स्थित एक प्रांगण में शिव बारात समिति द्वारा बैसाखी पर्व पर ऋतु रंग सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया गया , सांस्कृतिक पारंपरिक वेशभूषाओं में कलाकारों द्वारा अद्भुत प्रस्तुति दी गई
मौके पर शिव बारात समिति के संस्थापक दिलीप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया व बताया कि बैसाखी पर्व पर ऋतु रंग सांस्कृतिक संध्या में जहां एक तरफ ऋतु के चार रंग को दिखाने का प्रयास किया वही जीवन के चार रंग को भी समझने का प्रयास किया जीवन के सबसे छोटे कलाकार सितारा देवी के पौत्र विशाल कृष्णा की ग्यारह वर्षीय शिष्या अनोखी को सम्मानित किया गया, जो जाने माने साहित्यकार स्व o पंडित धर्मशील चतुर्वेदी जी की नातिन है, विश्व स्तर पर काशी के नाम को रौशन करने वाले पंडित शिव नाथ मिश्र , काशी की विभूति जो संस्कृत शास्त्र के गुढ़ ज्ञान से लेकर अंतरिक्ष के विज्ञान तक के विषय में समान रूप से अधिकार प्राप्त है बांग्ला अंग्रेजी और हिंदी पत्रकारिता के विविध आयामों को स्पर्श करते हुए उन्होंने देश की सांस्कृतिक पत्रकारिता के पत्रकारिता की मुख्य धारा में कार्य करने वाले परम आदरणीय अमिताभ दादा को सम्मानित किया गया, बल्कि ये कहिए इन तमाम विभूतियों को सम्मानित करके हम सभी अपने को गौरांवित अनुभव कर रहे है जिन्होंने अपना अमूल्य समय अपना आशीर्वाद शिव बारात समिति को दिया, इस कार्यक्रम की क्या शिव बारात समिति के सभी कार्यक्रमों की सफलता का बहुत बड़ा श्रेय हमारे अध्यक्ष गौरव अग्रवाल हमारे संरक्षक दीपक बजाज , आर के चौधरी और संरक्षक से भी बड़ी भूमिका में रहने वाले विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी को जाता है, सामूहिक रुद्राभिषेक पीठ सारंगनाथ नाथ से जुड़कर शिव बारात समिति को और भी बल मिला है , कार्यक्रम संयोजक हरीश वालिया जी, स्वर्णकार समाज के कमल कुमार सिंह जी के साथ ही खत्री हितकारिणी सभा, मारवाड़ी समाज , स्वर्णकार समाज के सभी भाइयों और बहनों का हृदय तल से आभार।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *