पूर्वांचल राज्य ब्यूरो / महाराजगंज/ अब्दुल कलाम/महराजगंज जनपद केघुघली छेत्र के ग्राम पंचायतपोखरभिंडा निवासी अरविंद गुप्त के PCS 2024 में चयनित होकर वाणिज्यिक कर अधिकारी बनने पर सोमवार को गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। जैसे ही वह अपने घर पहुंचे, पूरे गांव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। घर पहुंचते ही उनकी माता ऊषा देवी, बुआ संगीता देवी और चाची पूनम देवी ने आरती उतारकर बेटे का स्वागत किया। इस भावुक पल में पिता शंभु शरण गुप्त की आंखें खुशी से नम हो उठीं।अरविंद गुप्त की इस सफलता पर गांव के लोगों में खासा उत्साह देखा गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य धनंजय गुप्ता, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम मूरत चौधरी, समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।ग्रामीणों ने कहा कि अरविंद गुप्त की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।
वाणिज्यिक कर अधिकारी बन घर पहुंचे अरविंद गुप्त,ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत










