पूर्वांचल राज्य, वाराणसी (चौबेपुर)
संदहा ओवरब्रिज के पास रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार सनी उर्फ अनिल (28) की मौत हो गई, जबकि उसका मौसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों भाई-बहन की शादी का कार्ड बांटने गौरा कला के नेवादा जा रहे थे।रिंग रोड पर चढ़ते समय उनकी बाइक बंद पड़ी लेन में बने डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सनी की मौके पर ही मौत हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि मृतक परिवार का इकलौता कमाने वाला था और महिंद्रा एजेंसी में मैकेनिक था। भाई की शादी 5 मई और बहन की 4 मई को तय थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बंद लेन पर न तो रिफ्लेक्टर लगाए गए थे और न ही कोई चेतावनी बोर्ड, जिससे हादसा हुआ










