पूर्वांचल राज्य ब्यूरो/ महाराजगंज / अब्दुल कलाम/ जनपद महाराजगंज के विकासखंड सिसवा बाजार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरेड़ी चौबे मे आज बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती मनाया गया जिसमें बाबा साहब के मूर्ति स्थल पर लोगों ने पहुंचकर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य रूप से मदरसा नुरिया गुलशने निस्वा प्रबंधक मुबारक अली अंसारी अपने विचार व्यक्त किया, प्रबंधक मुबारक अली अंसारी ने कहा कि बाबा साहब ने अपना जीवन दलितों पिछड़ाोू महिलाओं और श्रमिकों के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित कर दिया, इस महान नायक को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके पद चिन्हो पर चलकर समता मूलक समाज की तरफ कार्य करने की जरूरत है, यही बाबा साहब की सच्ची श्रद्धांजलि होगी, इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान कन्हैया, पूर्व प्रधान सुभाष सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा रणजीत सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, मेंहदी, सतीश, सिद्धार्थ, खुर्सेद आलम, रामप्रीत, वृजलाल, सहित ग्रामीण उपस्थित रहे,
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135 जयंती ग्राम पंचायत मुरेड़ी चौबे मे मनायी गयी










