Home / Uncategorized / कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने मरहूम नेता मोहसिना किदवई को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने मरहूम नेता मोहसिना किदवई को दी श्रद्धांजलि

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के सभागार में जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक की अध्यक्षता में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री मोहसिना किदवई की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि मोहसिना किदवई का राजनीतिक जीवन अत्यंत गौरवपूर्ण रहा। वे विधान परिषद, विधानसभा, लोकसभा एवं राज्यसभा—चारों सदनों की सदस्य रहीं। उन्होंने बताया कि लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की जमीन उनके नाम पर थी, जिसे उन्होंने अपने जीवनकाल में ही प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को बुलाकर विधिवत कागजात सौंप दिए, जो उनके त्याग और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि मोहसिना किदवई ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी एवं स्वर्गीय राजीव गांधी के मंत्रिमंडल में रहकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका निधन कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। इस श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से दिग्विजय सिंह, उषा सिंह, संतोष चौबे, विजेन्द्र पाण्डेय (मुखिया), विनोद सिंह, आरिफ खान, अबुल फैज, रुपेश चौबे, गिरीश कांत गांधी, राशिद कमाल, राजेन्द्र चौधरी, ओंकार नाथ तिवारी, रमाशंकर तिवारी, संग्राम तिवारी, महा प्रसाद चौबे, मणि नाथ तिवारी, अरुण कुमार फुल बदन तिवारी राहुल चौबे राजेन्द्र प्रसाद राकेस भारती अवधेश ठाकुर आशुतोष चौबे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सत्य प्रकाश उपाध्याय ‘मुन्ना’ ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *