Home / Uncategorized / भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान में थाना ठूठीबारी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। सघन चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से करीब 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
टीम ने सीमा क्षेत्र में गहन जांच अभियान चलाया। दोपहर में एक यामाहा मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में गांजा मिला, जिसकी कीमत बाजार दर से लाखों में आंकी जा रही है। मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर दोनों को न्यायालय में पेश कर दिया गया।
यह सफलता पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के सख्त निर्देशों का परिणाम है। एसपी ने सीमा पर तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान तेज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि ठूठीबारी समेत सीमावर्ती क्षेत्रों में ऐसी चेकिंग और गश्त आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि नशीले पदार्थों का कारोबार पूरी तरह थम जाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *