Home / Uncategorized / प्राथमिक विद्यालय नरही नं. एक पर स्कूल चलो रैली का आगाज

प्राथमिक विद्यालय नरही नं. एक पर स्कूल चलो रैली का आगाज

* पढ़ेंगे पढ़ाएंगे, उन्नत देश बनायेंगे आधी रोटी खायेंगे, स्कूल जरूर जाएंगे
राजीव शंकर चतुर्वेदी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। प्रदेश में धूम धाम से चल रहे स्कूल चलो अभियान रैली के प्रथम चरण चरण में जनपद के विकास खंड सोहांव के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय नरही नं एक पर स्कूल चलो रैली का आयोजन किया गया। कृष्णा शिक्षा निकेतन महाविद्यालय के प्रबंधक रविकांत उपाध्याय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय नरही के छात्र छात्राओं ने भी रैली में प्रतिभाग किया। गांव की गलियां नौनिहालों द्वारा लगाए जा रहे नारों से गूंज उठीं। पढ़ेंगे पढ़ाएंगे उन्नत देश बनायेंगे, एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा टूटा, आधी रोटी खायेंगे स्कूल जरूर जाएंगे, सर्व शिक्षा का अभियान सबको मिले प्राथमिक ज्ञान जैसे नारों ने जनमानस का ध्यान आकृष्ट किया। मुख्य अतिथि रविकांत उपाध्याय ने सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालय के कायाकल्प के लिए लिए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालयों के प्रति जनमानस की धारणा तेजी से बदली है। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीरज राय ने अन्य अध्यापकों संग जनसंपर्क कर बेसिक शिक्षा परिषद एवं विद्यालय की खूबियां गिनाते हुए नामांकन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एआरपी संजय कुमार, विनय राय, प्रज्ञा राय, हरिहर राम, होशिला यादव, अभिषेक तिवारी, राजेश राय, बुशरा जबीं, बिंदु राय, विनम्र यादव एवं कृष्णा देवी आदि उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *