पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी
सोनभद्र हाथीनाला स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा का अगला हिस्सा ट्रेलर में घुस गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।
हाईवा चालक नीरज पुत्र तुलसी, निवासी चाची थाना कोन का वाहन चला रहा था बताया जा रहा है कि लंबी दूरी के दौरान उसे झपकी आ गई, जिसके कारण उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और यह दुर्घटना हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही हाथीनाला थाना प्रभारी नागेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। चालक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए फायर ब्रिगेड, जेसीबी मशीन, हिंडालको फायर टीम और क्रेन की मदद ली गई।
काफी मशक्कत के बाद चालक नीरज को केबिन से बाहर निकाला गया और टोल प्लाजा की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।
चिकित्सकों के अनुसार, उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही हैहादसे के चलते कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस की तत्परता से बाद में सामान्य कर दिया गया
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि लंबी दूरी के दौरान पूरी सतर्कता बरतें और नींद आने पर वाहन रोककर आराम करें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।










