पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा जीर्णोद्धारित रेडियो शाखा व परिवहन शाखा का उद्घाटन किया गया। इस शाखा का उद्देश्य पुलिस वाहनों का कुशल रखरखाव, मरम्मत और सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित करना है। वाहनों का आंतरिक रखरखाव और तकनीकी सहायता व पुलिस वाहनों के ब्रेकडाउन में कमी और त्वरित मरम्मत होती है। रेडियो सेटों और जेसी बोस टेक्नोलॉजी जैसे उपकरणों से सुसज्जित है। रेडियो टेलीफोनी ‘कमांड एण्ड कन्ट्रोल’ से संवेदनशील घटनाओं की सूचना पूरे जनपद में प्रसारित होती है। यह केंद्र थाना, चौकी, मोबाइल यूनिट और जिला पुलिस के बीच 24/7 सक्रिय संचार नेटवर्क को सुव्यवस्थित करता है। पुलिस दूरसंचार विभाग के तहत संरचना पुलिस को बेहतर समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया प्रदान करने में सक्षम है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया कि यह आधुनिकीकरण पुलिस बल की कार्यक्षमता को बढ़ाएगा, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में बड़ी मदद मिलेगी। इन कार्यक्रमों के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी नगर मो उस्मान, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन अक्षय कुमार, प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास, रेडियो शाखा प्रभारी उपनिरीक्षक चन्द्रभान, परिवाहन शाखा प्रभारी उमेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद रहें।
पुलिस अधीक्षक ने जीर्णोद्धारित रेडियो व परिवहन शाखा के भवन का किया उद्घाटन










