पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, चंदौली।
चंदौली जनपद अंतर्गत विकास खंड चकिया तहसील के ग्राम पंचायत लालपुर में स्थित समन्यू महिला महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने अपने सीनियर बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं को नम आंखों से विदा किया। विदाई समारोह की परंपरा शैक्षणिक संस्थानों में पहले से ही चली आ रही है।
विदाई समारोह में सीनियर छात्राओं ने अपने जूनियर छात्रा बहनों को अपने तीन वर्ष शैक्षणिक अनुभव को संवाद के माध्यम से उन्हें समझाया।
और कहा कि अनुशासन में रहकर आप अपने सर्वांगीण गुणों का विकास सहजता से कर सकते हैं
जब आप शिक्षक के साथ आदर्श व्यवहार संबंधों का पालन करते रहें। सदैव ही उनके कृपा पात्र बने रहेंगे।
विदाई समारोह में विदा हो रहे छात्राओं को आशीष बचन के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर साधना द्विवेदी ने यह कह कर उन्हें विदा किया कि भविष्य में महाविद्यालय के दरवाजे आप सब की सेवा सहयोग के लिए सदैव खुले रहेंगे। मेरा प्यार आप लोगों के साथ सदैव आज की भांति भविष्य में भी रहेगा। हमारी यही शुभकामना है। कि आप जहां भी शिक्षा के क्षेत्र मे जाएं इस महाविद्यालय का नाम रोशन करें।
महाविद्यालय के प्रबंध तंत्र द्वारा विदा हो रही छात्राओं को सम्मान स्वरूप उपहार देकर महाविद्यालय से विदा किया गया।
महाविद्यालय से विदा हो रही बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं ने महाविद्यालय के प्रबंध तंत्र का कोटि-कोटि धन्यवाद किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र द्विवेदी, प्राचार्य डॉक्टर साधना द्विवेदी एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ-साथ अध्यनरत जूनियर छात्राओं ने पूर्ण रूप से सहयोग किया










