पुर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी
वाराणसी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली प्रमुख संस्था सृजन IAS एकेडमी, लंका में एक गौरवपूर्ण अवसर देखने को मिला, जब UPPCS 2024 परीक्षा में असिस्टेंट कमिश्नर पद पर चयनित अखिल पाण्डेय को सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से न केवल संस्था, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। अकादमी परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
अखिल पाण्डेय ने यह उल्लेखनीय सफलता अपने प्रथम ही प्रयास में प्राप्त की है। उन्होंने अपनी श्रेणी में प्रथम रैंक हासिल कर यह साबित कर दिया कि समर्पण, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि ने सृजन IAS अकादमी को भी एक नई पहचान दिलाई है और संस्था के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।
अपने संबोधन में अखिल पाण्डेय ने अपनी सफलता का श्रेय सृजन IAS अकादमी के शिक्षकों और उनकी व्यवस्थित शिक्षा प्रणाली को दिया। उन्होंने विशेष रूप से डॉ. सुनील श्रीवास्तव और राजेश राय प्रभात सर के मार्गदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और प्रेरणा ने कठिन समय में भी उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया। अखिल ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए नियमित अध्ययन, सकारात्मक सोच और धैर्य अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्रमुख डॉ. सुनील श्रीवास्तव ने अखिल पाण्डेय को माला पहनाकर, गुलदस्ता भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अखिल की सफलता संस्था के लिए गर्व का विषय है और यह अन्य छात्रों के लिए एक मिसाल है। उन्होंने यह भी कहा कि सृजन IAS अकादमी का उद्देश्य केवल परीक्षा पास कराना नहीं, बल्कि छात्रों में आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना विकसित करना है।
समारोह में उपस्थित अन्य छात्रों ने भी अखिल पाण्डेय की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। कई छात्रों ने यह भी कहा कि अखिल की मेहनत और अनुशासन उन्हें अपने लक्ष्य की ओर और अधिक गंभीरता से प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है।
अंत में, संस्था परिवार ने अखिल पाण्डेय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके माता-पिता को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। यह सम्मान समारोह न केवल एक सफल छात्र के गौरव का प्रतीक बना, बल्कि यह संदेश भी दिया कि सही दिशा, कड़ी मेहनत और मजबूत संकल्प के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।
इस सृजन IAS का 21 अप्रैल से नया बैच प्रारंभ हो रहा है जिसमें प्रथम 20 छात्रों को 20% छुट प्रदान की जाएगी










