सकलडीहा (चंदौली):
सकलडीहा क्षेत्र के बथावर दरियापुर गांव के सिवान स्थित (खरदहा) में गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और खेतों में लगी फसल जलने लगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना करीब दोपहर 2 बजे के आस पास की है। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाते हुए आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को फोन करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद लोगों ने सामूहिक प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया।
हालांकि आग बुझने तक किसानों की भारी क्षति हो चुकी थी। अनुमान है कि करीब 20 बीघा से अधिक गेहूं की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई।
आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों के बीच अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं—कुछ लोग हार्वेस्टर से निकली चिंगारी को कारण मान रहे हैं, तो कुछ बीड़ी या सिगरेट फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं।
घटना के बाद प्रभावित किसानों में मायूसी का माहौल है।वही ग्राम सभा बथावर के प्रधान अंजुलिका मौर्या ने किसानों की जली फसल को लेकर चिंता व्यक्त किया।और उन्होंने कहा कि मौके पर लेखपाल को और कानून को पहुंचे थे उन्होंने एक-एक किसानों का नाम और खतौनी नंबर दर्ज कर लिया है।किसानों के आगजनी से नुकसान हुए फसल को लेकर प्रशासन से मुआवजे की मांग की जायेगी तथा प्रशासन स्तर से सहयोग के लिए संभव प्रयास कर किसानों के हुए नुकसान की भरपाई के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी।










