Home / Uncategorized / डॉ घनश्याम सिंह महाविद्यालय में छात्राओं ने बेस्ट ऑफ़ वेस्ट से बनाकर लगायी हस्तकला प्रदर्शनी

डॉ घनश्याम सिंह महाविद्यालय में छात्राओं ने बेस्ट ऑफ़ वेस्ट से बनाकर लगायी हस्तकला प्रदर्शनी

पुर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

वाराणसी। डॉ घनश्याम सिंह महाविद्यालय, सोयेपुर में आयोजित छह दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला में समस्त छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यशाला के दौरान बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट के अंतर्गत वेस्ट मटेरियल से विभिन्न उपयोगी एवं आकर्षक वस्तुएँ बनाना सिखाया गया, साथ ही ग्लास पेंटिंग, फैब्रिक पेंटिंग आदि कलाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर Puja Sharma (Fevicryl की स्पेशलिस्ट टीचर) द्वारा छात्राओं को विशेष प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिससे उनके कौशल में उल्लेखनीय विकास हुआ। कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिसमें आशुतोष यादव को प्रथम स्थान, गोल्डी पटेल को द्वितीय स्थान तथा आंचल पटेल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं काजल एवं कृषा सिंह को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक श्री नागेश्वर सिंह, प्रशासक संजीव सिंह, प्राचार्य डॉ. आनंद एवं डॉ. विपुल शुक्ल की गरिमामयी उपस्थिति रही। ललित कला विभाग के विभागाध्यक्ष रवि कुमार वर्मा ने आगंतुकों को कलाकृतियों की तकनीकी विशेषताओं एवं उनके महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कुलदीप यादव और कृष्णा यादव सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। उक्त अवसर पर समस्त छात्राओं की प्रतिभा एवं सृजनशीलता विशेष रूप से सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *