पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। महाप्रबन्धक पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर ने महाप्रबन्धक सभा कक्ष में 15 अप्रैल को संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल से 01 कर्मचारियों को ‘सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ‘ घोषित कर नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
वाराणसी मंडल के चौरी चौरा स्टेशन पर ई.एस.एम. के पद पर कार्यरत आशुतोष कुमार ने 14 फरवरी को सरदार नगर रेलवे स्टेशन पर लाइन संख्या-01 पर ट्रैक विफलता की सूचना मिलने पर शीघ्र ही सड़क मार्ग से जाकर विफलता को चेक किया, तो पाया कि रेल फ्रैक्चर है। आपने तुरंत इसकी सूचना स्टेशन मास्टर एवं इंजीनियरिंग विभाग को दिया। आपकी सूझबूझ एवं तत्परता से एक सम्भावित दुर्घटना को बचाया गया।
आशुतोष कुमार को सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ‘ घोषित कर किया गया सम्मानित










