Home / Uncategorized / जे एन सी यू में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मानव श्रृंखला का आयोजन

जे एन सी यू में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मानव श्रृंखला का आयोजन

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। छात्राओं और शिक्षिकाओं ने मिलकर एक विशाल मानव श्रृंखला बनाई, जिसके माध्यम से महिलाओ के राजनीतिक भागीदारी के लिए समर्थन का संदेश दिया गया।आज के इस पहल का नेतृत्व करते हुए कुलपति, प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता ने महिलाओं की भारतीय राजनीति और संसद में उपस्थिति को देश और समाज के हित में बताया। तत्पश्चात, नारी शक्ति वंदन दीवार का अनावरण अतिथि वीरेंद्र सिंह मस्त, कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता, कुलसचिव एस एल पॉल और वित्त अधिकारी, आनंद दुबे और नोडल अधिकारी डॉ अनुराधा राय की उपस्थिति में किया गया। विश्वविद्यालय की छात्राओं और महिला प्राध्यापिकाओं के द्वारा इस अधिनियम को लाने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया गया और इसको पूर्णरूप से लागू करने के लिए उन्होंने अपने संदेश लिखे। कार्यक्रम का संचालन महिला अध्ययन केंद्र की डॉ रंजना मल्ल और डॉ प्रज्ञा बौद्ध द्वारा किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में दिनांक 15 अप्रैल को मिस्ड कॉल मुहिम चलाई गई जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं और महिला प्राध्यापिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया और अपने आस पास की महिलाओं को प्रेरित किया गया। इसी कड़ी में विश्वविद्यालय परिसर और आस पास के स्थानों पर महिला शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में स्टिकर और पर्चे लगा कर अपना समर्थन और सहयोग प्रदर्शित किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *