पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया की 69वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर 17 बालिका वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता इस बार हरियाणा के रोहतक में आयोजित है। उत्तर प्रदेश की टीम के कोच की जिम्मेदारी इस वर्ष बलिया की करिश्मा वार्ष्णेय को दी गई है। करिश्मा वार्ष्णेय बलिया के श्री शिव प्रसाद गुप्त इंटर कालेज टीका देवरी नगपुरा में बतौर शारीरिक शिक्षक (फीजिकल एजुकेशन टीचर) अपनी सेवाएं दे रही हैं। करिश्मा का शुरू से क्रिकेट में लगाव रहा है। करिश्मा वार्ष्णेय पहले खिलाड़ी अब शिक्षक के रूप में सेवा दे रही है। करिश्मा इसी खेल में गत दो वर्ष अंडर 19 बालिका टीम की विजेता कोच रही है। एक बार करिश्मा वार्ष्णेय ने बतौर कोच यूपी को गोल्ड मेडल और एक बार सिल्वर मेडल दिलाया है। देखना है कि हरियाणा के रोहतक में अंडर 17 की टीम लेकर कोच करिश्मा वार्ष्णेय कौन सा कमाल करती हैं।
बलिया की करिश्मा वार्ष्णेय यूपी अंडर 17 बालिका क्रिकेट टीम की कोच










