पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा परेड ग्राउंड पुलिस लाइन जनपद में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई एवं एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल की कार्यवाही का निरीक्षण कर उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए सम्बंधित को निर्देशित किया। जनपद में प्रशिक्षण कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के पासिंग आउट परेड के हो रहे अभ्यास के बारे आवश्यक सुझाव दिये गये। इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए स्वयं के साथ समस्त रिक्रूट आरक्षियों/कर्मचारी एवं अधिकारीगण से दौड़ लगवायी गयी एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई तथा अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए सुझाव दिये गये । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा यूपी डायल 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देख-रेख व कुशल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी बैरिया मो फहीम कुरैशी, क्षेत्राधिकारी लाइन अक्षय कुमार, प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास, आरटीसी प्रभारी निरीक्षक अमरजीत यादव सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।
पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड की ली गयी सलामी










