पूर्वांचल राज्य संवाददाता: दीपू तिवारी
सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी (नगर) रणधीर मिश्रा का भी पर्यवेक्षण रहा।
दिनांक 18 अप्रैल 2026 को तड़के लगभग 01:35 बजे, पुलिस टीम ने मम्मी का ढाबा के पास स्थित एक अर्द्धनिर्मित भवन पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 51.785 किलोग्राम अवैध गांजा, 4 मोबाइल फोन तथा एक स्विफ्ट डिजायर कार (UP 14 CE 6447) बरामद की।
बरामद गांजे की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹16 लाख आंकी गई है, जो इस कार्रवाई की गंभीरता को दर्शाती है।
पुलिस ने मौके से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान इस प्रकार है—
शेर बहादुर उर्फ शेरू यादव (26 वर्ष), निवासी अम्बेडकर नगर
आकृत उर्फ सचिन पाण्डेय (24 वर्ष), निवासी आजमगढ़
प्रतीक चौबे उर्फ डम्पी (32 वर्ष), निवासी आजमगढ़
राज दूबे उर्फ मोहित (20 वर्ष), निवासी अम्बेडकर नगर
कानूनी कार्रवाई
घटना के संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज में मुकदमा संख्या 303/2026 दर्ज किया गया है।
आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 8/20/27A/29/60 के तहत मामला पंजीकृत कर नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई को उसी क्रम में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। साथ ही, इस गिरोह से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी जारी










