Home / Uncategorized / अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार, 10 लीटर बरामद

अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार, 10 लीटर बरामद

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज / परतावल।

अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्यामदेउरवा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में चल रही कार्रवाई के क्रम में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम बेलासपुर नर्सरी क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जो अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल संजय सिंह, संजीव गुप्ता, कांस्टेबल सूरज यादव व महिला कांस्टेबल प्रतिमा सिंह शामिल रहीं।
पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *