Home / Uncategorized / सहायक विकास अधिकारी ने किया फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण

सहायक विकास अधिकारी ने किया फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण

पूर्वांचल राज्य, वाराणसी (चौबेपुर)

सहायक विकास अधिकारी कृषि ने रविवार को क्षेत्र के ढांका गांव में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का औचक निरीक्षण किया गया।कैम्प में खण्ड तकनीकी प्रबंधक ने उपस्थित किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की।सहायक विकास अधिकारी (कृषि) केशव प्रसाद यादव ने मौके पर उपस्थित किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से होने वाले लाभ के साथ ही संतुलित उर्वरक के प्रयोग से सम्बंधित जानकारी दी।
खण्ड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी ने किसानों को सलाह देते हुए कहा कि जिनकी गेहूं की फसल कट गयी है वे किसान अपने खेत की मिट्टी पलट हल से गहरी जुताई करें, तत्पश्चात हरी खाद की फसल ढैंचा की बुवाई करें।उन्होंने बताया कि हरी खाद के प्रयोग से खेत में ऑर्गेनिक कार्बन एवं नाइट्रोजन की वृद्धि होने के साथ ही मिट्टी के भौतिक दशा में सुधार होता है एवं रासायनिक उर्वरकों की खपत कम होती है जिससे खेती की लागत में कमी आती है।
इस दौरान साधु,अजगुत राम,शिवशंकर,अनूप पाण्डेय,गायत्री देवी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *