पुर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी
वाराणसी काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित एक सभागार मे सामाजिक संस्था खुशी की उड़ान की संस्थापिका /अध्यक्षा एडा. सारिका दुबे के नेतृत्व में संस्था का छठा स्थापना दिवस समारोह मनाया गया, समारोह में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को खुशी राष्ट्र प्रेरणा सम्मान दिया गया ,
सर्वप्रथम श्री कुल पीठ के पीठाधीश्वर डॉ सचिंद्रनाथ जी महाराज , वरिष्ठ भाजपा नेत्री मीना चौबे व अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
खुशी की उड़ान की संस्थापिका /अध्यक्षा एडा. सारिका दुबे ने सभी अतिथियों का स्वागत व आभार प्रकट कर संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य व भविष्य में किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी
मौके पर उत्तर प्रदेश दिव्यांग कल्याण बोर्ड की सदस्य राधा सिंह को समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया, राधा सिंह ने संस्था का आभार प्रकट कर शुभकामनाएं दी










