Home / Uncategorized / मिर्जामुराद थाना अंतर्गत दिव्यांग विवाहिता ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन,मौत

मिर्जामुराद थाना अंतर्गत दिव्यांग विवाहिता ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन,मौत

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी (मिर्जामुराद)

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में एक दिव्यांग विवाहिता के विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लेने से उसकी मौत हो गई, घटना की खबर मिलते ही परिजनों में शोक का लहर दौड़ गया।
जानकारी के अनुसार भोजपुर गांव निवासी धनंजय तिवारी की 44 वर्षीय पत्नी नीतू तिवारी ने कुछ दिन पूर्व ऑनलाइन साइट के माध्यम से जहर मंगाया था, शुक्रवार दोपहर जब घर पर कोई नहीं था तब उन्होंने उस जहर को खा लिया। विषाक्त पदार्थ का सेवन करने के बाद नीतू ने मुंबई में रह रही अपनी छोटी बहन को फोन किया और बताया कि वह अब नहीं बचेगी। बहन ने तुरंत अपने जीजा धनंजय तिवारी को इस बात की सूचना दी, सूचना मिलते ही धनंजय तिवारी अपने पिता के साथ खेत से घर पहुंचे, वहां नीतू तिवारी अचेत अवस्था में मिली परिजन उन्हें तत्काल नजदीक अस्पताल ले गए, जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही नीतू तिवारी की मौत हो गई मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतिका नीतू तिवारी की शादी लगभग 15 वर्ष पहले हुई थी, उनके कोई संतान नहीं था।
घटना की सूचना मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन किया, मृतिका का मोबाइल कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, परिजनों ने बताया कि नीतू तिवारी को समय से मानसिक रूप से परेशान थी, पुलिस ने बताया कि पूरी मामले की गहनता से जांच कर रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इधर घटना की जानकारी होने पर सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल भी मौके को पहुंच के परिवार को सांत्वना दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *