Home / Uncategorized / हत्या के प्रयास से सम्बन्धित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से पिस्टल, कारतूस बरामद

हत्या के प्रयास से सम्बन्धित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से पिस्टल, कारतूस बरामद

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह नेतृत्व में पुलिस को मिली सफलता।
उल्लेखनीय है 23 अप्रैल गुरुवार को वादी मुकदमा द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरे पुत्र वैभव सिंह को पुरानी रंजीश की बात को लेकर मेरे भाई संजय सिंह पुत्र स्व. रामदेव सिंह द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया है। जिसके सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना में अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु टीमें लगा दी गई थी। इसी क्रम में शुक्रवार को उपनिरीक्षक अतुल कुमार अपने हमराह हेड कांस्टेबल संतोष यादव तथा महिला सिपाही सरिता कुमारी के साथ क्षेत्र में संदिग्ध वाहन की चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर अभियुक्त संजय सिंह पुत्र स्व. रामदेव सिंह निवासी सुजायत बगही थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया उम्र (45) वर्ष को ग्राम सुजायत सहाड़ी प्राचीन हनुमान मंदिर के पास समय लगभग 00.45 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से एक पिस्टल .32 बोर व 03 जिन्दा कारतूस .32 बोर व 01 खोखा कारतूस .32 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *