Home / Uncategorized / किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त निकालेंगे किसान संवाद यात्रा

किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त निकालेंगे किसान संवाद यात्रा

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने देशव्यापी किसान संवाद यात्रा की घोषणा की है। मुरली छपरा में उन्होंने बताया कि यह यात्रा स्वदेशी अभियान के तहत निकाली जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों से सीधे संवाद स्थापित कर स्वदेशी, सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर चर्चा करना है। गुरुवार को सोनबरसा स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने किसानों की व्यवस्था में भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस अभियान में अधिक से अधिक किसानों को जोड़ा जाएगा ताकि उनके विचार, सुझाव और समस्याओं को समझा जा सके। पूर्व सांसद ने यह भी कहा कि किसानों की भागीदारी के बिना देश और समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। पूर्व सांसद ने बताया कि वे दत्तोपंत ठेंगड़ी और सम्पूर्ण क्रांति के प्रणेता के विचारों से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों ने स्वदेशी और किसान हितों पर जो चिंतन किया था, उसे जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया जा रहा है। विकास योजनाओं से जुड़े सवालों पर उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में स्वीकृत सभी परियोजनाओं पर कार्य जल्द शुरू होगा। उन्होंने बलिया-आरा रेल लाइन परियोजना का उदाहरण देते हुए बताया कि इस पर शीघ्र काम शुरू होने वाला है। इसके अतिरिक्त, आरा से बैरिया को राष्ट्रीय राजमार्ग-31 से जोड़ने वाली सड़क और पुल का निर्माण कार्य भी जल्द प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि वे लगातार केंद्रीय मंत्रियों के संपर्क में हैं और क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन योजनाओं को स्वीकृति मिल चुकी है, उन पर तेजी से कार्य कराया जाएगा, और अन्य लंबित योजनाओं को भी स्वीकृत कराने के प्रयास जारी हैं। c

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *