Home / Uncategorized / फर्जी प्रमाण पत्र नौकरी करने वाले शिक्षक की सेवा समाप्त

फर्जी प्रमाण पत्र नौकरी करने वाले शिक्षक की सेवा समाप्त

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे सहायक अध्यापक सुनील कुमार की सेवा समाप्त कर दिया है। इनकी तैनाती शिक्षा क्षेत्र नगरा के कंपोजिट विद्यालय बाराडीह लवाईपट्टी में थी। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि सम्बंधित शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही वेतन रिकवरी की प्रक्रिया करें। सीयर ब्लाक के क्रिडिहरापुर निवासी सुनील कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अनुसूचित जनजाति का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर वर्ष 2004 की बीटीसी चयन प्रक्रिया के तहत शिक्षक पद हासिल किया। वास्तविकता यह है कि वह अनुसूचित जाति से संबंधित हैं। इस मामले की शिकायत हरींद्र प्रसाद ने वर्ष 2025 में मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और बीएसए को पत्र लिखकर की थी। सुनील कुमार ने अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र लगाकर 21 वर्षों तक वेतन प्राप्त किया। जांच में सच्चाई सामने आने पर बीएसए मनीष कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुनील कुमार की सेवा समाप्त कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *