पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी
सोनभद्र दूधी क्षेत्र में सेवा और संवेदनशीलता का एक प्रेरक उदाहरण सामने आया है। विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश किन्नर प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष एवं सनातनी किन्नर अखाड़े की नव-नियुक्त महामंडलेश्वर किरन नंदगिरी ने एक बुजुर्ग असहाय व्यक्ति की दवा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर मानवीय संवेदना का परिचय दिया।
इस सराहनीय पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने इसे सच्ची समाज सेवा बताते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाते हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में किरन नंदगिरी को सनातनी किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके इस मनोनयन से दूधी क्षेत्र सहित पूरे सोनभद्र जनपद में खुशी का माहौल है। ग्रामवासियों, नगरवासियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर किरन नंदगिरी ने अपने जजमानों और क्षेत्रवासियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और वे भविष्य में भी इसी भावना के साथ कार्य करती रहेंगी।
उनके इस सेवा भाव और सामाजिक समर्पण से क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश गया है, जिससे अन्य लोगों को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरणा मिल रही है।










