पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी
सोनभद्र सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को नवागत जिलाधिकारी महोदय से अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर तथा माल्यार्पण कर गर्मजोशी के साथ स्वागत-अभिनंदन किया।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जनपद की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। खास तौर पर राबर्ट्सगंज के लोढ़ी टोल प्लाजा पर कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा सामने रखा गया। इसके अतिरिक्त रुद्रा माइनिंग, वीरा माइनिंग, न्यू इंडिया मिनरल्स माइनिंग तथा सुधाकर पांडे एसोसिएट्स द्वारा क्षेत्र में बालू के अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के मामलों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। इन सभी विषयों पर सैकड़ों पदाधिकारियों की उपस्थिति में एक औपचारिक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
जिलाधिकारी महोदय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि प्रस्तुत शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार, कार्यवाहक प्रदेश सचिव (युवा मंच) अभिषेक पटेल, कार्यवाहक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (महिला मंच) प्रीति सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष सुरजीत पटेल एवं विनोद यादव, जिला सचिव श्याम सुंदर पटेल, शेष मौर्य एवं रामेश पटेल, जिला मीडिया सचिव नीरज सिंह पटेल तथा जिला कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर पटेल शामिल रहे।
इसके साथ ही जिला कार्यकारिणी सदस्य सोनी खान, रामलाल प्रजापति एवं महेन्द्र पटेल, विभिन्न विधानसभा अध्यक्ष—राबर्ट्सगंज से पप्पूलाल पटेल, ओबरा से प्रमोद जायसवाल और दुद्धी से निरंजन जायसवाल—महिला मंच जिलाध्यक्ष स्नेहलता पांडेय, आईटी मंच जिलाध्यक्ष दीपू पटेल, छात्र मंच जिलाध्यक्ष सत्यम जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अन्य सदस्यों में परमेश्वरी चौबे एवं रीता चौरसिया भी शामिल रहीं।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से अपेक्षा जताई कि जनपद में व्याप्त समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए आम जनता को राहत प्रदान की जाएगी।










