पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी
सोनभद्र अंतर्गत स्थानी म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 12 वर्षीय किशोरी का खून से लथपथ शव खेत की मेड़ पर बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक और भय का माहौल फैल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोरी रविवार शाम अपने घर से करीब 400 मीटर दूर स्थित एक दुकान पर सामान लेने के लिए निकली थी। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों और ग्रामीणों ने रातभर आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
सोमवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के समीप खेत की मेड़ पर किशोरी का शव देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्ध परिस्थितियों की गहन जांच में जुटी हुई है।
मृतका के परिजनों ने इस घटना को हत्या बताते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है। परिजनों के अनुसार, किशोरी के साथ गंभीर अपराध की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल है,











