पूर्वांचल राज्य
वाराणसी। महाराष्ट्र कुश्ती संघ द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह “बबलू” के निर्देश पर 27 से 30 अप्रैल 2026 तक औरंगाबाद, महाराष्ट्र में अंडर-17 सब जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ ने पहली बार वाराणसी के उमेश यादव को अंडर-17 सब जूनियर प्रदेश कुश्ती टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया है। उमेश यादव, दशरथ यादव के पुत्र हैं और चौबेपुर क्षेत्र के ग्राम पलकहां धौरहरा के निवासी हैं। उनकी इस नियुक्ति से वाराणसी के खेल जगत में खुशी की लहर है। वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह “रानू” ने इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि इससे वाराणसी के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को नई पहचान मिलेगी। इस अवसर पर वाराणसी कुश्ती संघ के सचिव राजकुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव रणवीर यादव, सदस्य सुनील यादव, अरविंद यादव, सुभाष यादव, ईति प्रजापति, रामसेवक यादव सहित संघ के समस्त पदाधिकारियों ने उमेश यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। खेल प्रेमियों का मानना है कि उमेश यादव की यह उपलब्धि जिले के युवा पहलवानों के लिए प्रेरणा बनेगी और भविष्य में वाराणसी के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
यूपी सब जूनियर कुश्ती टीम के प्रशिक्षक बने वाराणसी के उमेश यादव










