Home / Uncategorized / सब जूनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में वैभवी सिंह ने जीता गोल्ड

सब जूनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में वैभवी सिंह ने जीता गोल्ड

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। लखनऊ में आयोजित सब जूनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में बलिया की बेटी वैभवी सिंह ने गोल्ड मेडल हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। वैभवी की इस स्वर्णिम सफलता को देखते हुए राज्य स्तरीय चयन समिति ने नेशनल टूर्नामेंट के लिए चयनित किया है। जिला फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष श्रीराम कालोनी निवासी अवधेश कुमार सिंह बिंटू की (11) वर्षीय बेटी वैभवी सिंह कोच अंबिका भारद्वाज और प्रशिक्षक उन्नति भारद्वाज की देखरेख में ब्रह्मस्थान मऊ में कराटे की बारीकियाँ सीख रही थी। लखनऊ में 24 से 26 अप्रैल तक आयोजित सब जूनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में 40 किलो वर्ग में सातवीं कक्षा की छात्रा वैभवी सिंह ने गोल्ड मेडल हासिल किया, तो परिवार और जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गयी। पिता अवधेश सिंह ने कहा कि बेटी शुरू से ही होनहार है। अब इसका लक्ष्य राष्ट्रीय पदक जीतना है। उसकी लगन और मेहनत से ही उसे राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयनित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *