पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, महराजगंज
महराजगंज के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के बरगदही गांव में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब जयमाल के दौरान नाचने और स्टेज पर फोटो खिंचवाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में दूल्हे के बड़े भाई विनोद प्रजापति की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक के साथ आक्रोश का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, नौतनवा थाना क्षेत्र के चडहला गांव से बारात बरगदही स्थित दीनानाथ प्रजापति के घर आई थी। जयमाल कार्यक्रम के दौरान बारातियों और घरातियों के बीच पहले नाचने और फिर स्टेज पर फोटो खिंचवाने को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते बढ़कर मारपीट में बदल गई।
जयमाल के दौरान विवाद बना जानलेवा, दूल्हे के बड़े भाई की मौत से शादी में छाया मातम










