Home / Uncategorized / चंद्रावती घाट व कादीपुर रेलवे ओवरब्रिज का किया लोकार्पण,पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

चंद्रावती घाट व कादीपुर रेलवे ओवरब्रिज का किया लोकार्पण,पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

पूर्वांचल राज्य, वाराणसी (चौबेपुर)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बरेका बनारस रेल इंजन कारखाना से रिमोट के माध्यम से जैन तीर्थस्थल चंद्रावती में नवनिर्मित गंगा घाट तथा बाबतपुर–चौबेपुर मार्ग स्थित कादीपुर रेलवे स्टेशन के पास बने रेलवे ओवरब्रिज आरओबी का लोकार्पण मंगलवार को किया। इससे क्षेत्र में विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।करीब 17.07 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 200 मीटर लंबा भव्य गंगा घाट अब श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभु की जन्मस्थली होने के कारण चंद्रावती की धार्मिक महत्ता और भी बढ़ गई है।वहीं, लगभग 56 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कादीपुर रेलवे ओवरब्रिज के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इन परियोजनाओं के शुरू होने से चौबेपुर क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जो अब पूरी हो गई है।लोकार्पण के बाद स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि चंद्रावती घाट के विकसित होने से यह क्षेत्र धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बनेगा, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।स्थानीय कैथी निवासी उपेन्द्र दुबे बाबा ने कहा, घाट बनने से यहां की पहचान बढ़ेगी और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी।वहीं कादीपुर के डॉ वीरबहादुर सिंह ने कहा,ओवरब्रिज शुरू होने से जाम की समस्या खत्म होगी और आवागमन आसान हो जाएगा।सोनी सेठ ने खुशी जताते हुए कहा,अब हमारे क्षेत्र का भी विकास हो रहा है, इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।स्थानीय लोगों वही का मानना है कि इन दोनों परियोजनाओं के शुरू होने से चौबेपुर क्षेत्र को धार्मिक, पर्यटन और यातायात के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *