Home / Uncategorized / सिसवा में पुलिस-व्यापारी बैठक: तीन सवार बाइक चालकों पर सख्ती, CCTV बदलने और भारी वाहनों पर नियंत्रण पर जोर

सिसवा में पुलिस-व्यापारी बैठक: तीन सवार बाइक चालकों पर सख्ती, CCTV बदलने और भारी वाहनों पर नियंत्रण पर जोर

महराजगंज/सिसवा बाजार।
सिसवा के कोठीभार थाने में मंगलवार को पुलिस प्रशासन और व्यापारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और सिसवा स्वर्णकार संघ के प्रतिनिधि शामिल हुए, जहां क्षेत्र की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने की। इस दौरान व्यापारियों ने कस्बे के प्रमुख स्थानों इस्टेट तिराहा, गोपाल नगर तिराहा, चौखराज कॉलेज के पास पुलिया और पेट्रोल पंप के सामने—स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग उठाई।
व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से तीन सवार बाइक चालकों (टीन-एजर्स) पर विशेष निगरानी रखने का आग्रह किया। उनका कहना था कि ऐसे चालकों के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। इसके अलावा, खराब पड़े CCTV कैमरों को बदलने और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की भी मांग की गई।
बैठक में नगर में भारी वाहनों के प्रवेश से उत्पन्न जाम की समस्या पर भी चर्चा हुई। व्यापारियों ने सुझाव दिया कि भारी वाहनों के प्रवेश के लिए एक निश्चित समय-सीमा निर्धारित की जाए, ताकि यातायात सुचारु बना रहे।
इसके साथ ही व्यापारी हितों से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इस बैठक में व्यापार मंडल के संरक्षक शिव सोनी, अध्यक्ष शिब्बू खान, स्वर्णकार संघ अध्यक्ष दिनेश सोनी, महामंत्री अब्दनी रौनियार, कोषाध्यक्ष मकसूद अंसारी, उपाध्यक्ष दीपक जायसवाल, रजाउल अंसारी, संगठन मंत्री संताराज विश्वकर्मा, गुप्ता एवं बनारसी गुप्ता सहित कई प्रमुख व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *