Home / Uncategorized / शरद परमार, दीपक त्रिपाठी व श्याम बाबू शर्मा क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त : भिखारी प्रजापति

शरद परमार, दीपक त्रिपाठी व श्याम बाबू शर्मा क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त : भिखारी प्रजापति

सोनभद्र। विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने हिंदुत्व पुनर्जागरण अभियान के महानायक गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी योगी महाराज जी के मिशन को और गति देने के लिए हस्तिनापुर व ब्रज संभाग के लिए शरद परमार( हाथरस) को क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा राजेंद्र शर्मा (गाजियाबाद) को क्षेत्रीय महामंत्री के पद पर नियुक्त किया है। काशी व प्रयाग संभाग के क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर दीपक त्रिपाठी (झांसी) तथा क्षेत्रीय महामंत्री के पद पर राजू सिंह प्रधान (सोनभद्र ) को नियुक्त किया है। गोरक्ष व अवध संभाग के अध्यक्ष पद श्याम बाबू शर्मा (गोरखपुर) तथा श्रीवंत तिवारी क्षेत्रीय महामंत्री ( लखनऊ) को नियुक्त किया है। विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के यशस्वी प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्षों को अपने संभाग व मंडल प्रभारियों से राय परामर्श कर नियुक्ति,निष्कासन व पद परिवर्तन पूरा का पूरा अधिकार है। प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों, मंडल प्रभारियों व जिला अध्यक्षों के संपर्क में रहकर कार्यक्रम को हर स्तर पर सफल बनाने की जिम्मेदारी भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *