Home / Uncategorized / इस्कॉन मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव

इस्कॉन मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव

पुर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

वाराणसी। दुर्गाकुंड मार्ग स्थित ISKCON मंदिर में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान नरसिंहदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
महोत्सव के अंतर्गत विशेष नरसिंह यज्ञ, अभिषेक, हरिनाम संकीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में भाग लेकर भगवान नरसिंहदेव की महिमा का गुणगान किया और आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान भगवान नरसिंहदेव का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य अभिषेक संपन्न हुआ, जिसने उपस्थित भक्तों को भावविभोर कर दिया।
मंदिर अध्यक्ष अच्युत मोहन प्रभु ने भगवान नरसिंहदेव के अवतार की महत्ता बताते हुए कहा कि वे धर्म की रक्षा तथा भक्तों के कल्याण हेतु प्रकट हुए थे। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिकता एवं नैतिक मूल्यों का संवर्धन होता है।
इस अवसर पर किशोरी किशोर प्रभु, रसिक गोविंद प्रभु, मुरारी गुप्त प्रभु, राम केशव प्रभु, साक्षी मुरारी प्रभु सहित अनेक भक्तजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *