मिर्जापुर के चुनार तहसील में आज मौलिक अधिकार पार्टी की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट संगीता विश्वकर्मा हरदोई की शिल्पी कुशवाहा व देवरिया से देवानंद शर्माने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था और मुआवज़ा वितरण को लेकर गंभीर सवाल उठाए।
संगीता विश्वकर्मा ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” का नारा देने वाली सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उनके अनुसार प्रदेश में लूट, हत्या जमीनी विवादऔर दुष्कर्म जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता में भय का माहौल है और अपराधियों में कानून का डर खत्म होता दिख रहा है।
उन्होंने मुआवज़े में कथित भेदभाव का मुद्दा भी उठाया। उनके मुताबिक वाराणसी के मनीष सिंह के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवज़ा दिया गया, जबकि गाजीपुर की निशा विश्वकर्मा के परिवार को 5 लाख रुपये ही मिले। इसे उन्होंने “पक्षपात और जातिवाद” करार देते हुए समान मुआवज़े की मांग की। साथ ही देवरिया की शिल्पी कुशवाहा और देवानंद शर्मा के परिवार को भी 10
मिर्जापुर (चुनार): ज्ञापन के जरिए योगी सरकार पर हमला,मुआवज़े में भेदभाव का आरोप










