Home / Uncategorized / शादी में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो घायल

शादी में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो घायल

एक साल पहले ही हुई थी शादी, दो बहनों का इकलौता भाई था मृतक

पूर्वांचल राज्य वाराणसी।

चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर चौकी अंतर्गत चौबेपुर-बाबतपुर मार्ग पर नेहिया गांव के पास बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़ागांव थाना क्षेत्र के धरमलपुर निवासी प्रिंस राजभर (22) पुत्र संतोष राजभर अपने गांव से चोलापुर क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने बाइक से जा रहा था। बाइक पर उसके साथ मंजू देवी (40) और मनदीप राजभर (16) भी सवार थे।
नेहिया गांव के समीप पहुंचते ही सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रिंस गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। वहीं मंजू देवी और मनदीप का उपचार जारी है।
सूचना मिलते ही गोसाईपुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
मृतक प्रिंस अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहनें हैं और करीब एक वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। उसकी असमय मौत से माता-पिता, पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *