Home / Uncategorized / जानलेवा हमला करने व आर्म्स एक्ट के वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जानलेवा हमला करने व आर्म्स एक्ट के वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुखपुरा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आदर्श श्रीवास्तव अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में संदिग्ध वाहन की चेकिंग कर रहे इसी दौरान आर्म्स एक्ट से संबंधित अभियुक्त अभिषेक यादव पुत्र अनिल यादव निवासी देवकली थाना सुखपुरा जनपद बलिया उम्र (21) वर्ष के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू तथा प्रवीण यादव उर्फ सिन्टू यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी मिड्ढा थाना फेफना जनपद बलिया उम्र करीब (19 )वर्ष को हरिपुर नहर करमपुर के पास से समय लगभग 11.35 बजे पुलिस ने हिरासत में लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *