त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने सुलझाया मामला, एक वांछित अभियुक्त भेजा गया जेल
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज।
महराजगंज जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भिटौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता युवती को सकुशल बरामद कर लिया, साथ ही एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सन्नी गोंड पुत्र दयानन्द गोंड, निवासी शिकारपुर टोला बहादुर, थाना भिटौली के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 19 वर्ष बताई जा रही है।
यह कार्रवाई थाना भिटौली में दर्ज मुकदमा संख्या 87/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत की गई। पुलिस टीम ने सक्रियता और सतर्कता के साथ कार्रवाई करते हुए मामले का सफल खुलासा किया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।
भिटौली पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपहरण मामले में युवती सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार









