Home / Uncategorized / सोनभद्र: अंतरप्रांतीय जुआ गैंग का पर्दाफाश, 20 गिरफ्तार

सोनभद्र: अंतरप्रांतीय जुआ गैंग का पर्दाफाश, 20 गिरफ्तार

पूर्वांचल राज्य संवाददाता: दीपू तिवारी

म्योरपुर (सोनभद्र)। पुलिस ने अंतरप्रांतीय जुआ गैंग का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना म्योरपुर पुलिस ने ग्राम कुदरी (भदहर टोला) में छापेमारी कर जुआ खेलते हुए 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबिश दी गई, जहां आरोपी तिरपाल बिछाकर बैट्री लाइट के सहारे ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे थे। मौके से ₹2,34,300 नकद, 3 ताश की गड्डियां, 20 मोबाइल फोन और 4 पहिया वाहन बरामद किए गए, जिन्हें सीज कर दिया गया है।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी अलग-अलग जिलों व राज्यों से आकर सुनसान स्थानों पर जुआ खेलते थे। इस गिरोह का सरगना राजेश कुमार (निवासी कुदरी) बताया गया है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *