पूर्वांचल राज्य/चंदौली
चंदौली।जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली की मासिक बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी की अध्यक्षता में चंद्रा त्रिपाठी कांग्रेस भवन में संपन्न हुई। बैठक के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु की कामना को लेकर शिव मंदिर परिसर में हवन-पूजन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ‘मुन्ना’ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है और चुनावों में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग हो रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।
जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि जनपद के कांग्रेसजन प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी चंदौली में मुख्य विपक्षी दल के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रही है और आम जनता के मुद्दों को लगातार उठा रही है।
उन्होंने जानकारी दी कि 6 मई को कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों, महिलाओं, छात्रों की समस्याओं एवं बिजली विभाग में भ्रष्टाचार सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद पार्टी ब्लॉक स्तर पर बैठकों और प्रदर्शनों के जरिए इन मुद्दों को उठाएगी, जिसकी शुरुआत 16 मई को चहनिया ब्लॉक से होगी।
कार्यक्रम में मधु राय, डॉ. मनसा देवी, डॉ. रामधार, जोसफ, गंगा प्रसाद, राममूरत गुप्ता, अरविंद पांडेय, शिवतपस्या तिवारी, कुलदीप वर्मा, संतोष तिवारी, राजकिशोर सिंह, राकेश सिंह, राकेश पाठक, योगेंद्र सिंह, चंद्रवंश यादव, बेचन पाठक, रामौतार यादव, प्रेमचंद गुप्ता, जुगल किशोर, कमलेश संत, रिंकू तिवारी, निखिल सिंह, अनवर, ज्ञान प्रकाश तिवारी, अतुल दुबे, आनंद प्रकाश तिवारी, शिवाकांत, मिठाई राम, अनिल कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन शिवेंद्र मिश्रा ने किया।










