बोले स्मार्ट मीटर सबसे बड़ा स्मार्ट चीटर, मनमाने तरीके से ले रहे हैं बिल
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी।
वाराणसी के चौकाघाट विद्युत उपकेंद्र पर रविवार को आम आदमी पार्टी ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी किया और स्मार्ट मीटर को रोकने की मांग रखी। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मुकेश सिंह ने कहा स्मार्ट मीटर से आम जनता को परेशान किया जा रहा है, हम इसका हर हाल में विरोध करते रहेंगे क्योंकि इसका बिल मनमाने तरीके से लिया जा रहा है। सरकार इसे तत्काल बंद करें क्योंकि यह स्मार्ट तरीके से लोगों से चीटिंग कर रहा है, स्मार्ट मीटर को लेकर अब विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है।
इसी क्रम में वाराणसी के चौकाघाट स्थित 132 के वी नगरी विद्युत वितरण खंड चतुर्थ पर आम आदमी पार्टी ने स्मार्ट मीटर के विरोध में पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी किया। इस दौरान सभी ने स्मार्ट मीटर की व्यवस्था को तत्काल बंद करने की बात कही इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा स्मार्ट मीटर स्मार्ट चीटर है, ऐसे में सरकार को इसे तत्काल बंद करते हुए वापस लेना चाहिए।
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मुकेश सिंह ने बताया आज पूरे उत्तर प्रदेश में हम लोग प्रत्येक जिले में विद्युत कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं,आम जन मानस स्मार्ट मीटर की विसंगतियों से सभी परेशान हैं। ऐसे में हमारी सरकार से मांग है कि सरकार इसे तत्काल बंद करें और इसे वापस ले ताकी आम आदमी सुकून से जी सके, मुकेश सिंह ने कहा आज पुलिस ने हमें विरोध करने से मना कर रही है और हमें रोक रही है तो हम सरकार को बताना चाहते हैं कि हम किसी के डराने से डरेंगे नहीं और सरकार जब तक इसे वापस नहीं लेगी और बंद नहीं करेगी हम विरोध करते रहेंगे। आम आदमी पार्टी के अनुसार स्मार्ट मीटर आजकल स्मार्ट चीटर बना हुआ है, उसे बंद करवाने के लिए सड़क से लेकर संसद तक हमारी पार्टी विरोध करेगी।
उन्होंने अभी कहा कि साहब और अधिकारी एसी कमरों में सो रहे हैं आज हमें पुलिस ने रोकने की कोशिश की है लेकिन जब तक आम आदमी पार्टी इस मीटर को बंद नहीं करवा लेगी तब तक वह चुप नहीं बैठेगी।










