Home / Uncategorized / मोहनसराय सड़क हादसे में मां की मौत, घर पर होनी थी बेटी की गोद भराई, परिजनों में शोक की लहर

मोहनसराय सड़क हादसे में मां की मौत, घर पर होनी थी बेटी की गोद भराई, परिजनों में शोक की लहर

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी।

वाराणसी के रोहनिया थाना अंतर्गत मोहन सराय नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार भदोही के निदुरा गांव निवासिनी बेबी देवी 40 वर्ष पत्नी घनश्याम उर्फ नन्हे अपने भाई कैलाश सरोज के साथ भदवर स्थित हेरिटेज हॉस्पिटल में भर्ती अपनी मां को देखने के बाद घर लौट रही थी। घर पर उनकी बेटी का गोद भराई कार्यक्रम होना था, इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दोनों घर पर जा रहे थे।
बताया गया कि जैसे ही दोनों मोहन सराय हाईवे पर पहुंचे पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी, हादसे में बेबी देवी की मौके पर मौत हो गई, जबकि भाई कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गए, आसपास के मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी सूचना मिलते ही रोहनिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद परिजन मोहन सराय चौकी पर पहुंचे और अज्ञात वाहन के खिलाफ लिखित तहरीर दी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। मृतका के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री है, एक्सीडेंट की दुखद सूचना पाने के बाद घर में कोहराम मच गया है, वहां चल रहे मांगलिक तैयारी इस हादसे के बाद थम सा गया और परिजनों में गहरे शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *