Home / Uncategorized / सम्पूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी भीड़, डीएम-एसपी ने किया त्वरित कार्रवाई का आश्वासन

सम्पूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी भीड़, डीएम-एसपी ने किया त्वरित कार्रवाई का आश्वासन

समाधान दिवस में अधिकारियों की मौजूदगी, शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सिकंदरपुर में दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान आरजू खातून नामक शिकायतकर्ता ने दिव्यांग पेंशन न मिलने की समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दिव्यांगजन अधिकारी को मामले का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें भूमि कब्जा, वरासत और अन्य राजस्व संबंधी विवादों से जुड़ी मामले सामने आए जिसमें जिलाधिकारी ने राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को ऐसे मामलों में मौके पर जाकर जांच कर जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 193 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए जल्द समाधान के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने निर्देश दिए कि पुलिस विभाग से सम्बन्धित विवाद से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निस्तारित किया जाए। इस समाधान दिवस में एसडीएम सिकंदरपुर, जिला विकास अधिकारी आनन्द प्रकाश, सीएमओ एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *