Home / Uncategorized / हर्ष फायरिंग हत्या का आरोपी गिरफ्तार लाइसेंसी बंदूक से हुई थी किशोर की मौत

हर्ष फायरिंग हत्या का आरोपी गिरफ्तार लाइसेंसी बंदूक से हुई थी किशोर की मौत

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। सदर कोतवाली पुलिस ने हर्ष फायरिंग में हुई हत्या के एक आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई डबल बैरल 12 बोर की बंदूक भी बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त को संबंधित धाराओं के तहत न्यायालय में पेश किया गया। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दियर पाण्डेय डेरा में एक शादी समारोह के दौरान रात करीब 9 बजे हुई थी। आरोपी की लाइसेंसी बंदूक से की गई हर्ष फायरिंग में वीर उर्फ पीयूष यादव को गोली लग गई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस संबंध में स्थानीय थाने में वादी की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में रविवार को प्रभारी उपनिरीक्षक रंजीत विश्वकर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। टीम ने बयासी चट्टी के पास से आरोपी सुनील यादव को गिरफ्तार किया। सुनील यादव पुत्र स्व. सिद्धनाथ यादव, केशवपुर थाना सिमरी, जनपद बक्सर, बिहार का निवासी है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर डबल बैरल 12 बोर की बंदूक बरामद की। यह बंदूक लाइसेंसी पाई गई। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *