Home / Uncategorized / दुबहड़ पुलिस द्वारा लूट का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

दुबहड़ पुलिस द्वारा लूट का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं आपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत
शनिवार के दिन वादी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि 01 मई को मै अपने भाई के साथ खरबूजा बेचकर मुजफ्फरपुर बिहार से वापस बलिया लौट रहा था ड्राईवर ने बसारिकापुर चट्टी पर गाड़ी रोका जहाँ ड्राईवर गाड़ी से उतरकर अकेले हटकर साजिस के तहत किसी से बात किया फिर गाड़ी में बैठकर बलिया आ रहे थे कि ड्राईवर द्वारा बलिया न आकर जबरदस्ती गाड़ी को ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस-वे पर लेकर गया, जहाँ जनाड़ी के पास पहले से दो व्यक्ति खड़े थे जिन्होने गाड़ी को रुकवाने के लिए हाथ दिया ड्राईवर ने तुरन्त गाडी रोक दिया । इसी बीच दोनों व्यक्ति ड्राईवर के साथ मिलकर हमको गाड़ी से बाहर खींचने लगे और मेरे जेब में रखा हुआ 70 हजार रुपए को छीनने लगे, विरोध करने पर बुरी तरह से लात घूसों से मारे पीटे और जान से मारने की धमकी दिये और सारा पैसा छीनकर फरार हो गये । इस सम्बन्ध में पंजीकृत कर घटना के अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें लगा दी गई थी। इसी क्रम में रविवार को उपनिरीक्षक शुभेंद्र सिंह अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शंकर साहनी पुत्र स्व. बच्चा लाल साहनी निवासी कृपा राय का डेरा शिवपुर दियर थाना कोतवाली जनपद बलिया उम्र (25) वर्ष तथा विसम्भर साहनी पुत्र स्व. रामबालक साहनी निवासी (गजरी) शिवपुर दियर थाना कोतवाली जनपद बलिया उम्र (45) वर्ष को सूचना पर जनेश्वर मिश्र सेतु के पास समय 14.00 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया, जिनके कब्जे से लूट के कुल 66 हजार रुपए बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया। तथा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम सिपाही अवनीश मिश्रा, हे.का. मनोज कुमार, रि.का. देवेन्द्र यादव, का. आलोक सिंह तथा रि.का. सहदेव वर्मा थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *