Home / Uncategorized / पुलिस अधीक्षक का चला तबादला एक्सप्रेस, प्रवीण सिंह बने शहर कोतवाल

पुलिस अधीक्षक का चला तबादला एक्सप्रेस, प्रवीण सिंह बने शहर कोतवाल

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को इधर-उधर किया है। इस उलटफेर में जहां बलिया शहर कोतवाली समेत सात थानाध्यक्ष बदल गये है। वहीं, 59 कांस्टेबलों को भी नई तैनाती दी गई। पुलिस अधीक्षक ने सम्बंधित पुलिसकर्मियों को आदेश से अवगत होकर तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। स्थानांतरित सूची के मुताबिक, शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक क्षितिज त्रिपाठी को अपराध शाखा भेजा गया है। वहीं, बांसडीह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह को शहर कोतवाल बनाया गया है। प्रभारी न्यायालय सुरक्षा राकेश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक बांसडीह कोतवाली, प्रभारी मानीटरिंग सेल/रिट सेल निरीक्षक हरिशंकर सिंह को प्रभारी निरीक्षक नरहीं, निरीक्षक विपीन सिंह को पुलिस लाईन से डीसीआरबी, थानाध्यक्ष नरहीं उप निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार सिंह को थानाध्यक्ष दोकटी, थानाध्यक्ष दोकटी उपनिरीक्षक प्रशांत चौधरी को थानाध्यक्ष सहतवार की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष सहतवार उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह को प्रभारी मीडिया सेल, थानाध्यक्ष पकडी उपनिरीक्षक लालमणि सरोज को थानाध्यक्ष खेजुरी, थानाध्यक्ष खेजुरी मिथिलेश कुमार को थानाध्यक्ष पकड़ी तथा प्रभारी मीडिया सेल उपनिरीक्षक कौशल पाठक को पीआरओ-।। बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *